सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें | आप सभी का स्वागत है कई बार हमें जब पार्टनर चुनने का मौका मिलता है जब हमें यह विचार आता है कि कैसा इंसान हमारा पार्टनर होना चाहिए, कैसा साथी हमारे पूरे जीवन भर साथ देगा हमारा पार्टनर बनकर रहेगा, तो कहीं ना कहीं हम धोखा खा जाते हैं धोखा खाते हैं इसीलिए तो डाइवोर्स होते हैं ब्रेकअप्स होते हैं | लेकिन ऐसा ना हो उसके लिए मैं आज आपको तीन ऐसे संकेत बताऊंगा जो बहुत ही बड़े होंगे ये तीनों में से एक भी नहीं होगा तो समझ लीजिए ऐसा जीवन साथी आपके लिए लायक नहीं है वो ठीक नहीं है | ऐसा जीवन साथी नहीं चुनियेगा, अगर तीनों बातें पॉजिटिव वे में होंगी तो आप चुन सकते हैं और उससे बढ़िया जीवन साथी आपको कोई नहीं मिलेगा तो चलिए देखते हैं कैसे जीवनसाथी का चुनाव करते हैं
अपने लिए सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें ? relationship tips for couples
1. उसमें सबसे पहला संकेत जो जीवन साथी आपकी सारी बातें ना माने आपके लिए सही रहेगा | अब ये कैसे समझ लीजिए जो साथी आपकी सारी बातें मान लेता है वो आपका झूठ भी मान लेगा आप के प्रपंच भी मान लेगा गलत चीजें भी मान लेगा कुछ भी मान लेगा लेकिन जो साथी आपकी सही बात होगी वही मानेगा तो वो जीवन साथी आपका सही मायनों में सच्चा और अच्छा रहेगा क्योंकि वो आपको सही दिशा दिखा सकते हैं, वो कह सकते हैं कि नहीं ये झूठ है ये गलत है मैं आपकी बात नहीं मानूंगा, अगर आप चाहते हैं तो मेरे साथ रिश्ते में रहें वरना मैं रिश्ते से जा सकता हूं या जा सकती हूँ | कोई भी हो सकता है लेकिन हमारे दिमाग में इसका उल्टा ही हम चाहते हैं कि हम कुछ भी बोले कुछ भी उनको कहे वो मान ले | नहीं सही गलत का जो डिफरेंस समझ पाए और वो आपको समझा पाए ऐसा जीवन साथी बहुत ही अच्छा होता है ऐसे जीवन साथी आपको जिंदगी भर साथ देगा,कभी नहीं छोड़ेगा और इसे ही उत्तम जीवन साथी माना जाता है तो ये सबसे पहला संकेत है |
2. दूसरा जो संकेत है वो है आपको मोटिवेट करें | हां जी बहुत ही आवश्यक चीज है जीवन में ऐसी कई बार परिस्थिति आ जाती है कि हम हौसला हार जाते हैं | हम दिमागी तौर पर टूट पड़ते हैं हमें लगता है कि अब नहीं कुछ आगे नहीं हो सकता तब पूरे दिन हमारे साथ रहता है हमारा जीवन साथी और वही जो कहेगा वो मेरे दिमाग में बार-बार घूमेगा और उस वक्त अगर समझ लीजिए कोई इंसान आपको ये आकर कहे ठीक है, ऐसा ही होना था तुम तो वैसे ही बेकार हो ये हो वो हो तो क्या होगी आपकी हालत अब हो सकता है कुछ भी करते | लेकिन उस वक्त अपना जीवन साथी आपसे कहता है नहीं ये चुनौती है इसको स्वीकार करके आपको आगे बढ़ना है, मेहनत करनी है आपमे वो काबिलियत है | ऐसा कुछ भी कहे जिस से आप मोटिवेट हो जाएँ | आपको अच्छी-अच्छी चीजें जो परिस्थिति में हुई है वो बताता है कि नहीं इससे नुकसान तो हुआ लेकिन ये ये कुछ फायदे भी हुए | ऐसा जो इंसान होता है वो सच्चा जीवन साथी होता है ऐसे पार्टनर कि हमें बहुत ही आवश्यकता होती है तो ऐसा जीवन साथी अगर आपको मिल जाता है
तो समझ लीजिए ये कि सच्चा और बहुत ही अच्छा जीवन साथी हो सकता है ऐसे जीवन साथी का जिंदगी भर साथ ना छोड़िए |
3. आखरी और तीसरा सबसे बड़ा संकेत है वो कभी भी आपसे झूठ नहीं बोलता, चाहे बात छोटी हो या कितनी भी बड़ी हो लेकिन वो कभी भी आपसे झूठ बोलना पसंद नहीं करता वो चाहता है हमारे रिश्तो में जो बात सच है वह सच है जो झूठ वो झूठ है | और कभी भी एक दूसरे से झूठ नहीं बोलना है आपका जीवनसाथी इन्ही कारणों से कभी भी आपसे झूठ नहीं बोलता चाहे उन्होंने कुछ भी किया हो कुछ भी दूसरे ने किया कुछ भी हो लेकिन झूठ नहीं बोलता यही सच्चाई रिश्ते को बनाए रखती है | रिश्ते को मजबूत रखती है और सच्चाई हमेशा किसी भी चीज को ताकत देती है | तो ये सच्चाई अगर आपके पार्टनर में ईमानदारी आपके पार्टनर मैं हो तो ये जीवन साथी सच्चा कहा जाएगा ऐसा जीवन साथी कभी भी आपको धोखा नहीं दे सकता | हर वक्त हम ढूंढते रहते हैं कि सच्चा प्यार क्या है ये ही है |
ये 3 बड़े संकेत जिससे आप समझ पाएंगे कि सच्चा प्यार तो होगा ही सच्चा रिश्ता भी होगा | और पूरी जिंदगी मैं आपको गारंटी देता हूँ ऐसा इंसान कभी भी आपको धोखा नहीं देखा कभी भी आपका साथ नहीं छोड़ेगा | मुझे कमेंट बॉक्स में बताइए कि क्या आप मेरी बात से एग्री करते हैं क्या आपको लगता है कि ये तीन संख्या तीन चीजें होने से जीवन साथी बहुत ही सच्चा और अच्छा मान लिया जाएगा | मुझे कमेंट में अभी बताइए आपको और भी कोई संकेत लगते हैं तो वो भी लिखकर भेजिए कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें |

ConversionConversion EmoticonEmoticon